उत्तर प्रदेश में चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही भारतीय जनता पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है. अब पार्टी के एक विधायक ने इस्तीफा दे दिया है. शिकोहाबाद विधायक मुकेश वर्मा ने अपनी पार्टी बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अब मुकेश वर्मा के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चा है. पिछले तीन दिनों में भाजपा छोड़ने वाले यह सातवें विधायक हैं.
Uttar Pradesh: Mukesh Verma, BJP MLA from Shikohabad (Firozabad), resigns from primary membership of the party
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 13, 2022
"Swami Prasad Maurya is our leader. We will support whatever decision he takes. Many other leaders will join us in the coming days," he says. pic.twitter.com/UAfBBAxftW
मुकेश वर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपना इस्तीफा साझा किया. साथ ही उन्होंने लिखा, 'भाजपा सरकार के पांच साल के दौरान दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदायों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया और दलितों, पिछड़े किसानों और बेरोजगारों की उपेक्षा की गई है. "इसी वजह से मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं'.
भाजपा सरकार द्वारा 5 वर्ष के कार्यकाल में दलित, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं व जनप्रतिनिधियों को कोई तवज्जो नहीं दी गई व दलित, पिछड़ों किसानों व बेरोजगारों की उपेक्षा की गई। इसकारण मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूँ।@swatantrabjp @JPNadda pic.twitter.com/5NGFBRSHnk
— Dr.Mukesh Verma (@DrMukeshMLASKB) January 13, 2022
साथ में और भी कई नेता आएंगे :
डॉ. मुकेश वर्मा ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य हमारे बड़े नेता हैं. वह जो भी फैसला करेंगे, हम उनका समर्थन करेंगे. उन्होंने कहा, "आने वाले दिनों में पार्टी से और भी कई नेता हमारे साथ आएंगे". पार्टी अब पूरी तरह से अपने विचारों पर नहीं चल रही है, यहीं कारण है कि सभी लोग धीरे-धीरे पार्टी से इस्तीफ़ा दे रहें हैं.
आपको बता दे कि, मुकेश वर्मा ने 2012 का चुनाव बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लड़ा था, लेकिन उस समय वह हार गए थे. उसके बाद उन्होंने अगला चुनाव 2017 में भाजपा के टिकट पर लड़ा. पार्टी ने उन्हें शिकोहाबाद से मैदान में उतारा और उन्होंने बहुमत से जीत हासिल की. लेकिन अब चुनाव से ठीक पहले उन्होंने बीजेपी से इस्तीफ़ा देकर सपा में शामिल हनी की बात कही है.