अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 का शेड्यूल घोषित: 


स्टोरी हाइलाइट्स

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप अगले साल वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। इस संबंध में आईसीसी ने आधिकारिक घोषणा भी कर दी है।

U-19 World Cup 2022: क्वारंटीन नियमों के चलते न्यूजीलैंड ने लिया नाम वापस..

Under 19 World Cup 2022 Schedule: अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का कार्यक्रम जारी, यहां देखें पूरा शेड्यूल..

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी कर दिया गया है| यह टूर्नामेंट अगले साल वेस्टइंडीज में खेला जाएगा| आइए देखते हैं इस टूर्नामेंट की पूरी समय सारणी| 

ICC Under-19 World Cup 2022 Group Wise Teams..

Group A– बांग्लादेश, इंग्लैंड, कनाडा, यूएई. 

Group B– भारत, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा.

Group C– अफगानिस्तान, पाकिस्तान, पापुआ न्यू गिनी, जिम्बाब्वे.

Group D– ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज.

भारतीय टीम अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी.

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप अगले साल वेस्टइंडीज में खेला जाएगा। इस संबंध में आईसीसी ने आधिकारिक घोषणा भी कर दी है। वेस्टइंडीज पहली बार अंडर-19 विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। इस टूर्नामेंट के मैच 14 जनवरी से 5 फरवरी के बीच खेले जाएंगे। जिसमें 16 देशों की टीमें हिस्सा लेने वाले हैं। 

टूर्नामेंट में कुल 48 मैच खेले जाएंगे जिसमें भारतीय टीम का अभियान 15 जनवरी से शुरू होगा। भारत को ग्रुप-बी में रखा गया है। दक्षिण अफ्रीका के अलावा आयरलैंड और युगांडा जैसी टीमें हैं।

न्यूजीलैंड अंडर -19 विश्व कप में भाग नहीं लेगा, क्योंकि उन्हें लौटने पर अनिवार्य क्वारंटाइन नियमों का पालन करना होगा। उनकी जगह स्कॉटिश टीम को शामिल किया गया है।

भारत ने चार बार जीत हासिल की है: भारत ने अंडर-19 विश्व कप में चार खिताब जीते हैं। ऑस्ट्रेलिया ने 3 बार, पाकिस्तान ने 2 बार और इंग्लैंड-दक्षिण, अफ्रीका-बांग्लादेश और वेस्टइंडीज ने 1-1 से खिताब जीता है। वेस्टइंडीज ने 2016 में खिताब जीता था।

टीम और समूह सूचना...

समूह ए - बांग्लादेश, इंग्लैंड, कनाडा, संयुक्त अरब अमीरात.

समूह बी - भारत, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, युगांडा.

समूह सी - अफगानिस्तान, पाकिस्तान, पापुआ न्यू गिनी, जिम्बाब्वे.

समूह डी - ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड.

4 कैरेब‍ियाई देशों में होंगे अंडर -19 मैच- आईसीसी का अंडर-19 वर्ल्ड कप 14 जनवरी 2022 से 4 कैरेबियाई कंट्रीज़  में खेला जाएगा। इनमें सेंट क‍िट्स एंड नेव‍िस, गुयाना, त्रिन‍िदाद एंड टोबागो और एंटीगुआ एंड बरबूडा शाम‍िल किये गये हैं। अंडर -19 वर्ल्‍डकप का पहला मैच वेस्‍टइंडी और ऑस्‍ट्रेल‍िया के बीच 14 जनवरी को गुयाना में नेशनल स्‍टेड‍ियम में खेला जाएगा।

इंडिया को 3 में 2 मैच जीतने होंगे-  इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के तीन मैच होंगे। अंडर -19 का पहला मैच साउथ अफ्रीका के साथ 15 जनवरी को गुयाना के नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। 

अंडर -19 का दूसरा मैच आयरलैंड के साथ 19 जनवरी को त्रिनिदाद एंड टोबैगो में खेला जाएगा। अंडर -19 का तीसरा मैच युगांडा के साथ 22 जनवरी को त्रिनिदाद एंड टोबैगो में होगा। अंडर -19 के इन 3 मैच में से 2 मैच जीतकर भारत का सफर आगे बढ़ेगा।