देश में कोरोना संक्रमण तेज़ी से फैल रहा हैं. अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी कोरोना से संक्रमित हों चुके हैं. यह जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है. गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, शुरुआती लक्षण देखते ही मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटाइन में हूं. उन सभी लोगों से अनुरोध करता हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं वो खुद को आइसोलेट कर अपना टेस्ट कराएं.
शुरुआती लक्षण देखते ही मैंने कोरोना टेस्ट करवाया और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) January 14, 2022
सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है और होम क्वारंटाइन में हूं।
उन सभी लोगों से अनुरोध करता हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं वो खुद को आइसोलेट कर अपना टेस्ट कराएं।
आपको बता दें कि भारत में कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं. गुरुवार शाम तक देश में 2.64 लाख (2,64,202) से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. अब देश में संक्रमण दर बढ़कर 14.78% हो गई है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी कोरोना हों गया है. इसके अलावा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती पवार, केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे भी वायरस से संक्रमित हैं.
भाजपा के कई दिग्गज नेता भी इससे संक्रमित हैं. इनमें जेपी नड्डा, मनोज तिवारी, वरुण गांधी, राधा मोहन सिंह, खुशबू सुंदर, पंकज मुंडे शामिल हैं. तो कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी कोरोना की चपेट में हैं. इनमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और कर्नाटक के बसवराज बोमई भी शामिल हैं. इसी तरह बिहार के डिप्टी सीएम किशोर प्रसाद और रेणु देवी और गोवा के डिप्टी सीएम मनोहर अजगांवकर भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं.