जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दिल्ली से भोपाल पहुंचे। उनका स्वागत राज्य सरकार के मंत्री तुलसी सिलवट गोविंद राजपूत और प्रभुराम चौधरी ने किया, एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

सिंधिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासियों का गौरव बढ़ाया है और मध्य प्रदेश सरकार भी आदिवासियों के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रही है। भगवान बिरसा मुंडा हम सभी के आदर्श हैं, हमने उनके जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाया है, दुनिया भर में सम्मान बढ़ा है।