कांग्रेस विधयकों की सदन में नारेबाजी

कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने ध्यानाकर्षण में उठाया था मुद्दा

कोंग्रेस विधायक पीसी शर्मा, आरिफ अकील, कमलेश्वर पटेल ने खपत से ज्यादा बिजली बिल दिए जाने का मामला ध्यानाकर्षण के जरिये सदन में उठाया

ध्यानाकर्षण पर जबाब देते हुए ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने ऐसे सभी प्रकरणों की जांच करवाने का आश्वासन दिया

Vidhansabha में खपत से ज्यादा बिजली के बिल दिए जाने को लेकर जमकर हंगामा हुआ, ध्यानाकर्षण के जरिए यह मुद्दा पीसी शर्मा आरिफ अकील और कमलेश्वर पटेल ने उठाया, ऊर्जा मंत्री के आश्वासन से कांग्रेसी एमएलए संतुष्ट नहीं हुए, इस दौरान पक्ष विपक्ष में तीखी बहस हुई, मंत्री के जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने सदन से बहिर्गमन कर दिया।

बिजली बिलों में गड़बड़ी को लेकर कोंग्रेस विधायको ने सदन में हंगामा करते हुए किया वॉक आउट किया,, सदन के बाहर जमकर की नारेबाजी,, किसानों के बढ़े हुए बिजली बिल माफ करने की मांग

सवाल

(सदस्य)

सर्वश्री पी. सी. शर्मा, आरिफ अक़ील, कमलेश्वर पटेल

मेरी ध्यान आकर्षण सूचना का विषय इस प्रकार है: -

अध्यक्ष महोदय,

भोपाल सहित प्रदेश के अन्य जिलों में झुग्गी झोपड़ी एवं अन्य क्षेत्र में बिजली के बिल हजारों व लाखों में दिये जा रहे हैं, जबकि रहवासियों के यहां पर बिजली की खपत उतनी नहीं है। कोरोनाकाल में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा घोषणा की गई थी कि बिजली के बिल माफ कर दिये जायेंगे, किंतु वर्तमान में घोषणा का पालन नहीं हो रहा है और बिजली के बिलों की यूनिट दर भी अत्यधिक है, जिसे कम करना अति आवश्यक था, क्योंकि कोरोनाकाल मे लोगों के काम धंधे ठप्प हो गये थे, आजीविका उपार्जन का कोई साधन नहीं बचा था।

अब स्थिति यह है कि वह अपने परिवार का भरण पोषण करें या विद्युत बिल की राशि का भुगतान करें। परन्तु आज दिनांक तक बिजली के बिल माफ नहीं किये गये हैं तथा झुग्गी झोपड़ी एवं अन्य रहवासियों को लाखों की राशि के बिल थमाये जा रहे हैं। गरीब वर्ग का काम धंधा बंद होने के कारण वैसे ही जीवनयापन के लिये मोहताज हो रहा है। उक्त स्थिति से क्षेत्र की जनता में शासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है।