सर्दियों में मेथी का उपयोग, जानिए इसके चमत्कारी फायदों के बारे में...
प्रकृति हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके सेवन से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। मेथी की हरी पत्तियों से लेकर मेथी के बीज तक हमारे लिए अमृत साबित हो सकते हैं। जानिए मेथी कितनी फायदेमंद है..
चमत्कारी मेथी :
मेथी दाना खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। आयुर्वेद में इसके कई फायदों के बारे में बताया गया है। मेथी दाना खाने से दिमाग तेज होता है।
कसूरी मेथी:
हरी मेथी ब्लड शुगर को कम करती है। मेथी की पंखुड़ियों को पेट के लिए अमृत भी माना जाता है।
मेथी पाउडर :
मेथी को शहद के साथ पीने से दिल के लिए फायदेमंद होता है। मेथी के चूर्ण को गर्म पानी में मिलाकर पीने से कब्ज दूर होती है।
मेथी के फायदे अनेक :
ठंड लगने पर मेथी के बीज की चाय का सेवन किया जाता है।
स्वास्थ्य और स्वाद एक साथ :
उच्च रक्तचाप और अपच में मेथी फायदेमंद होती है। फिर मेथी का रस पीने से मधुमेह में लाभ होता है और सर्दियों में मेथी का पराठा खाने का अलग ही मजा है।