उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले हरक सिंह रावत के खिलाफ बीजेपी ने बड़ा एक्शन लिया है. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरक सिंह रावत को उत्तराखंड कैबिनेट से हटाने की सिफारिश राज्यपाल को भेजी है. साथ ही बीजेपी ने उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

पता चला है कि हरक सिंह को कांग्रेस नेताओं से लगातार मुलाकात के बाद बीजेपी ने बर्खास्त कर दिया गया है. हरक सिंह सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. इतना ही नहीं उनके साथ बीजेपी के दो विधायक भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं.

हरक सिंह रावत ने हाल ही में कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है. हालांकि राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है. कहा जाता है कि बीजेपी ने भी उन्हें मनाने की कोशिश की थी. लेकिन उन्होंने बीजेपी छोड़ने का मन बना लिया है. ऐसे में अब उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में कैबिनेट और बीजेपी से बर्खास्त कर दिया गया है.

2016 में बीजेपी में हुए थे शामिल :

हरक सिंह रावत के राजनीतिक करियर पर नजर डालें तो उन्होंने कई मौकों पर विद्रोही रवैया दिखाया है. उन्होंने 2016 में कांग्रेस छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गए थे. लेकिन बीजेपी में शामिल होने के बाद भी उनके नेतृत्व के साथ कई विवाद हुए. ऐसे में वह अपनी पुरानी पार्टी में घर लौट सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो हरीश रावत के लिए कई समीकरण बदल सकते हैं.