Uttarakhand: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की तरह अब बीजेपी में भी राजनीतिक हड़कंप सुनाई दे रही है. शुक्रवार के दिन पार्टी में राजनीतिक हड़कंप मच गया क्योंकि राज्य मंत्री हरक सिंह रावत ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद बीजेपी आलाकमान ने डैमेज कंट्रोल शुरू किया. हालांकि अब हरक सिंह को पार्टी ने मना लिया गया है.

भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उन्हें मनाने में सक्रिय दिखा क्योंकि हरक सिंह से भाजपा को काफ़ी नुकसान होने की संभावना थी. हरक सिंह की नाराजगी का कारण यह था कि मेडिकल कॉलेज स्थापित करने का उनका प्रस्ताव, जिसकी वे लंबे समय से मांग कर रहे थे, उसे कैबिनेट ने खारिज कर दिया था. जिसके बाद उनकी यह नाराजगी सामने आई थी. गौरतलब है कि हरक सिंह 2016 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे.