केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को देहरादून में' घस्यारी कल्याण योजना' का उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजित रैली के दौरान शाह ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। शाह ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण का भी आरोप लगाया।

अमित शाह ने कहा कि देवभूमि बनाने का काम पूज्य पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। राज्य की मांग के लिए कितने युवा शहीद हुए, यह पता नहीं लगाया जा सकता है। याद कीजिए उत्तराखंड के युवाओं पर किसने गोली चलाई थी, जब भाजपा भी उत्तराखंड के युवाओं के साथ यह मांग उठा रही थी।
देहरादून में 'घस्यारी कल्याण योजना' व सहकारी समितियों के कम्प्यूटरीकरण का शुभारम्भ किया।
— Amit Shah (@AmitShah) October 30, 2021
घस्यारी योजना से पशुपालकों को गाँव में ही मात्र ₹2/किलो में पौष्टिक पशु आहार उपलब्ध होगा जिससे पर्वतीय क्षेत्र की महिलाओं का समय व श्रम बचेगा व दुग्ध उत्पादन में भी 15-20% की वृद्धि होगी। pic.twitter.com/P6qBPkjhsq
शाह ने कहा, "अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर से उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।" चुनाव आते ही कांग्रेसी नए कपड़े पहनकर आ जाती हैं। कांग्रेस कभी भी लोगों के कल्याण के लिए काम नहीं कर सकती। कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो वादे तोड़ती है। कांग्रेस के जमाने ने जब मैं यहा आया तो कुछ लोगों ने मेरा काफ़िला रोका, लोगों ने मुझसे मुलाकात की और कहा कि शुक्रवार के दिन यहाँ हाईवे जाम रहता है, यह नवाज़ पढ़ने कि अनुमति दी गई है। ऐसे तुष्टीकरण का राजनीतिकरण करने वाली कांग्रेस पार्टी देवभूमि का विकास नहीं कर सकती।
देहरादून में उत्तराखंड सहकारिता विभाग द्वारा शुरू की जा रही 'घस्यारी कल्याण योजना' के शुभारम्भ पर मेरा संबोधन। https://t.co/Y60PTuHF6F
— Amit Shah (@AmitShah) October 30, 2021
अमित शाह ने आगे कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में ही गरीबों का कल्याण सुनिश्चित होगा। उत्तराखंड में आज मुख्यमंत्री 'घस्यारी कल्याण योजना' के शुभारंभ को लेकर एक और बड़ा काम हुआ। उत्तराखंड में करीब 1,000 एकड़ में खेती की जाएगी और 2,000 किसान मक्का की खेती करेंगे और वैज्ञानिक रूप से पौष्टिक पशु चारा बनाने की योजना बनाई गई है।