मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री और भोपाल के विधायक विश्वास सारंग अपने समर्थकों के बीच खासे लोकप्रिय हैं| भोपाल में उनके लाखों चाहने वाले हैं, उनके जन्मदिन पर उनके समर्थकों की भारी भीड़ उनके बंगले पर इकट्ठा हो जाती है| कई बार ना चाहते हुए भी विश्वास सारंग का जन्मदिन एक उत्सव बन जाता है|
लेकिन इस बार विश्वास सारंग ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर “वर्चुअल” तरीके से जन्मदिन मनाने का फैसला किया है| विश्वास सारंग ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे जन्मदिन की बधाई देने के लिए प्रत्यक्ष ना आयें| वे फेसबुक लाइव, टि्वटर, Youtube, जूम मीटिंग के जरिए ऑनलाइन लाइव जुड़ेंगे और उनसे संवाद करेंगे| विश्वास सारंग ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के लिए एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है और कहा है उनके शुभचिंतक उन्हें व्हाट्सएप के जरिए बधाई दे सकते हैं| संदेशों का व्यक्तिगत रूप से वे खुद जवाब देंगे|
जन्म - 29 दिसम्बर 1971 में जन्मे विश्वास सारंग भोपाल जिले के नरेला से 14 वीं मध्य प्रदेश विधानसभा के सदस्य हैं। विश्वास सारंग की शिक्षा स्टैण्डर्ड पब्लिक स्कूल लखेरापुरा, भोपाल से हुई है, जहाँ उन्होंने बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की l गोंदिया जिले के M.I.E.T. महाविद्यालय से बी.ई. (सिविल इंजीनियरिंग) की उपाधि प्राप्त की। वे बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवक रहे हैं। आपने छात्र जीवन में रहते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की।
सारंग का सन्देश
इस बार जन्मदिन वर्चुअल
प्रिय साथियों,
29 दिसंबर को मेरे जन्मदिन पर आप हर साल मुझसे मिलकर शुभकामना एवं आशीर्वाद देते हैं । लेकिन कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए हमारा यह कर्तव्य है कि हम कोरोना प्रोटकॉल का पालन करें। इसलिए इस साल मैं अपना जन्मदिन वर्चुअल तरीक़े से मना रहा हूँ।
वर्चुअल - जन्मदिवस के दिन मैं फ़ेसबुक लाइव, ट्विटर, यूट्यूब, ज़ूम मीटिंग के माध्यम से आप सभी से ऑनलाइन-लाइव जुड़कर संवाद करूँगा।
आप मुझे सोशल मीडिया, WhatsApp एवं SMS के माध्यम से भी शुभकामनाएँ दे सकते हैं,जिनका मैं व्यक्तिगत रूप से जवाब दूँगा।
फेसबुक- https://www.facebook.com/VishvasSarangBJP
ट्विटर- https://twitter.com/VishvasSarang
इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/vishvassarang
बधाई संदेश का हैशटैग #HBDVishvasSarang
WhatsApp एवं SMS के लिए मोबाइल नंबर- 7772977728, 9981222321
आपकी स्वस्थ सेहत ही मेरे लिए उपहार है
विश्वास सारंग : जीवन यात्रा
वे 1993 से 1995 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे।
1998 से 2001 तक भारतीय जनता युवा मोर्च में भोपाल महानगर के ज़िलाध्यक्ष रहे।
2002 से 2004 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रहे।
1999 से 2004 तक भोपाल नगर निगम वार्ड 14 से पार्षद रहे।
2004 से 2007 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश महामंत्री रहे।
2007 से 2010 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे।
2008 से 2014 तक वनोपज संघ के अध्यक्ष रहे।
2008 से नरेला विधानसभा क्षेत्र भोपाल के विधायक चुने गये।
2010 से 2012 तक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य।
2011 से 2012 तक भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता।
2013 में नरेला क्षेत्र, भोपाल से पुनः विधायक चुने गये।
2016 में भोपाल गैस त्रासदी राहत तथा पुनर्वास एवं सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रहार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री।
2020 में विश्वास सारंग मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री बनाये गये|