देश और दुनिया में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है। दूसरे राज्यों में भी कोरोना मामलों के अचानक बढ़ने की वजह ओमिक्रोन है, जिसके मामले अब तक देशभर से सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटों में केरल से ओमिक्रोन के 44 नए मामले सामने आए हैं। जबकि हरियाणा में ऐसे 26 नए मामले सामने आए हैं। गुजरात में 16 मरीज ओमाइक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं।
कोरोना मामलों में जारी वृद्धि ने भारत सरकार और राज्य सरकारों के बीच चिंता बढ़ा दी है। इस संबंध में केंद्र और राज्य सरकारों ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि मामले अब भी तेजी से बढ़ रहे हैं।
देश में ओमिक्रोन के 1,431 मरीज :
देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। भारत में इस वेरिएंट के कुल मामलों की संख्या अब बढ़कर 1,431 हो गई है। भारत में कोरोना संक्रमण के 22,775 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 22,775 नए मामले सामने आए और इस बीच, 406 लोगों की म्रत्यु भी हुई।
COVID19 | India reports 22,775 new cases, 8,949 recoveries and 406 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) January 1, 2022
Active caseload currently stands at 1,04,781. Recovery Rate currently at 98.32%
Omicron case tally stands at 1,431. pic.twitter.com/CiGR3FNB13
COWIN पोर्टल पर पंजीकरण शुरू :
कोविड-19 टीकाकरण के लिए CoWin ऐप पर पंजीकरण 15 से 18 वर्ष के बच्चों का आज से शुरू होने जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट करे हुए कहा, 'बच्चे सुरक्षित हैं तो देश का भविष्य सुरक्षित है। नव वर्ष के अवसर पर आज से COWIN पोर्टल पर 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के कोरोना टीकाकरण के लिए पंजीकरण शुरू किया जा रहा है। मैं परिवार के सदस्यों से टीकाकरण के लिए पात्र बच्चों का पंजीकरण करने का आग्रह करता हूं।
बच्चे सुरक्षित, तो देश का भविष्य सुरक्षित!
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) January 1, 2022
नववर्ष के अवसर पर आज से 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के #COVID19 टीकाकरण हेतु COWIN पोर्टल पर रेजिस्ट्रेशन शुरू किए जा रहें है।
मेरा परिजनों से आग्रह है की पात्र बच्चों के टीकाकरण हेतु उनका रेजिस्ट्रेशन करें। #SabkoVaccineMuftVaccine