नए साल के पहले दिन वैष्णोदेवी मंदिर में हुई भगदड़ को लेकर पूरे देश में शोक की लहर है। इतने बड़े मंदिर और सुव्यवस्थित मंदिर में यह घटना कैसे घटी, इस पर अब चर्चा शुरू हो गई है। घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति भी गठित की गई है। हालांकि इस घटना के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि और चश्मदीद पहले ही कई कारण बता चुके हैं।
वैष्णोदेवी मंदिर में मची भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत नाजुक है। पुलिस महानिदेशक के अनुसार, दुर्भाग्यपूर्ण घटना दो व्यक्तियों के बीच बहस के कारण हुई। सुबह करीब तीन बजे दो श्रद्धालुओं में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। फिर आपस में बहस छिड़ गई। दोनों पक्षों के अन्य लोग आगे आए और धक्का-मुक्की करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैष्णोदेवी दर्शन के लिए रात में भारी भीड़ उमड़ी थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कुछ लोगों को एक तरफ धकेला जा रहा था। उसी समय, एक व्यक्ति को धक्का लगने से बहस छिड़ गई और बात हतापाई तक पंहुच गई थी।
J&K DGP Dilbagh Singh reaches Shri Mata Vaishno Devi Narayana Superspeciality Hospital where injured people were admitted following stampede incident in Katra pic.twitter.com/cjOtv8bqHC
— ANI (@ANI) January 1, 2022
मंदिर परिसर में करीब ढाई से तीन लाख श्रद्धालु जुटे थे। परिवहन की कोई व्यवस्था नहीं थी। कोई अलग कतार नहीं थी। इससे भीड़ लग गई और धक्का-मुक्की के कारण लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े। कुछ लोग भागने लगे। जो लोग गिरे वह घायल हों गए, अब तक 12 लोगों की मौत हो गई।
बड़ी संख्या में भक्त पहुचें थे वैष्णोदेवी :
हर साल बड़ी संख्या में भक्त वैष्णोदेवी के दर्शन करने आते हैं। कई लोग पिछले दो साल से कोरोना संकट के कारण दर्शन नहीं कर पाए थे। इस साल पाबंदियों में ढील और मंदिरों के खुलने से कई श्रद्धालुओं की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ी थी। इसलिए इस साल यहां इतनी भीड़ थी। मिली जानकारी के अनुसार अब तक 15 श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह संख्या बढ़ भी सकती है। घायलों को नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। साथ ही इस संकट पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया है।
Extremely saddened by the loss of lives due to a stampede at Mata Vaishno Devi Bhawan. Condolences to the bereaved families. May the injured recover soon. Spoke to JK LG Shri @manojsinha_ Ji, Ministers Shri @DrJitendraSingh Ji, @nityanandraibjp Ji and took stock of the situation.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 1, 2022
पीड़ितों को सहायता राशि की घोषणा :
हादसे पर पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने भी मृतकों के परिवारों को 10 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये देने की घोषणा की है। वैष्णोदेवी मंदिर में मची भगदड़ पर पीएम मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। साथ ही स्थानीय अधिकारी के अनुसार यात्रा फिर से शुरू कर दी गई हैं।
माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। इस संबंध में मैंने J&K के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा जी से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस हादसे में जान गँवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) January 1, 2022
माता वैष्णो देवी धाम में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे से मन अत्यंत व्यथित है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 1, 2022
माँ आदिशक्ति हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्माओं को शांति व दुर्घटना में घायल हुए लोगों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कृपा करें।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।
ॐ शांति!