शाजापुर वन मंडल में पदस्थ बाबू प्रफुल्ल कुमार पंड्या का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ये बाबू पर्यावरण प्रेमियों को गालियाँ देते हुए उनकी अवैध कमाई का जो नुकसान हुआ है उसे बता रहे हैं. ये बाबू यही नहीं रूके अपने विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार की कहानी खुद अपनी जुबानी सुना रहे हैं.
एक पर्यावरण प्रेमी ने शाजापुर जिले में चल रही आरा मशीनों को लेकर आरटीआई लगाई थी और वन मंडल उक्त आरटीआई की जानकारी नहीं दे रहा है इसलिए पर्यावरण प्रेमी प्रेमसिंह ने उक्त बाबू का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. विभाग की पोल खोलते खोलते बाबू वीडियो में कह रहा है कि तुम्हारे आने से हमारी इनकम हुई है बंद. हमारी इनकम तो बंद हो गई लेकिन लेकिन एसडीओ की चांदी हो रही है पचास पचास हजार ले रहा है.
वहीं पिछले दिनों बोलाई में पांच आरा मशीन बंद होने के मामले में भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी बना का नाम ले रहा है. बाबूजी बता रहे हैं कोई बंद नहीं करा सकता था. इस पूरे वीडियो में बाबू वन मंडल में चल रहे अवैध धंधों का खुद की जुबानी पूरा खुलासा कर रहा है और आरा मशीन में सारी लकड़ी अवैध आ रही है.