रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने भारत पहुंचेंगे। वे दोपहर में दिल्ली पहुंचेंगे और भारत में सिर्फ 6 से 7 घंटे रुकेंगे। इस दौरान दोनों देश विभिन्न स्तरों पर चर्चा करेंगे। पहले दोनों देशों के विदेश और रक्षा मंत्रियों के बीच टू प्लस टू चर्चा हुई और अब शाम 5.30 बजे राष्ट्रपति पुतिन हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 21वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
Russian President Vladimir Putin to arrive in India today to hold the 21st annual India-Russia summit with Prime Minister Narendra Modi
— ANI (@ANI) December 6, 2021
(file photo) pic.twitter.com/Z3rUnnRBWY