भोपाल: राज्य के जल संसाधन विभाग ने भोपाल के घोड़ापछाड़ डेम से एक निजी कंपनी मेसर्स बियोन्ड ट्रस्ट इन्डस्ट्रीज प्रालि को 0.36 मिलियन घनमीटर वार्षिक जल आवंटित किया है। आवंटित जल के लिये एक माह के जलकर तथा उपकर के समतुल्य आवंटन शुल्क नगद जमा कराने के लिये कहा गया है।
साथ ही दो माह के जलकर तथा उपकर के समतुल्य धरोहर राशि नगद में जमा कराने के भी निर्देश दिये गये हैं। इसके लिये एक माह में अनुबंध करने के लिये भी कहा गया है।