सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की भूमि पर बड़े उद्योगों का स्वागत है और हम राज्य की जमीन पर एमएसएमई नेटवर्क स्थापित करना चाहते हैं। इससे तेजी से रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

देश को आत्मनिर्भर बनना है तो राज्यों को आत्मनिर्भर बनना होगा। हमने मध्य प्रदेश के लिए रोड मैप तैयार कर प्राथमिकताएं तय की हैं। हमने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के लिए चार मुख्य स्तंभों की पहचान की है, जिनमें से पहला बुनियादी ढांचा है।

हम यहां इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास ध्यान दे रहे हैं। चाहे सड़क संपर्क हो या हवाई संपर्क, हम बुनियादी ढांचे पर काम कर रहे हैं। दूसरा स्तंभ सुशासन है। स्वास्थ और शिक्षा आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का तीसरा स्तम्भ है। चौथा स्तंभ अर्थव्यवस्था और रोजगार है। अगर हम देखें तो पहले दो स्तंभ, बेहतर बुनियादी ढांचा और सुशासन, अर्थव्यवस्था और रोजगार का मुख्य आधार हैं।

सीएम चौहान ने कहा, मध्यप्रदेश की धरती पर बड़े उद्योगों का स्वागत है,साथ ही हम राज्य में MSME का जाल बिछाना चाहते हैं,ताकि हमारे युवाओं के लिए तेजी से रोजगार के अवसरों का सृजन हो।