West Bengal: पश्चिम बंगाल में टीएमसी लगातार बीजेपी को चकमा दे रही है. आज एक और बीजेपी विधायक टीएमसी में शामिल हो गए हैं. इस महीने की शुरुआत में भाजपा से इस्तीफा देने वाले विधायक कृष्णा कल्याणी आज टीएमसी में शामिल हो गए. वह ममता सरकार में मंत्री पार्थ चटर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हुए.

रायगंज से भाजपा विधायक कृष्ण कल्याणी ने 1 अक्टूबर को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. एक दिन पहले भारतीय जनता पार्टी ने कृष्णा कल्याणी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. रायगंज से बीजेपी सांसद देबाश्री चौधरी के खिलाफ बयान देने के बाद उन्हें नोटिस भेजा गया था, लेकिन एक दिन पहले खुद कृष्णा कल्याणी ने इस्तीफा दे दिया. इस बीच उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में देबाश्री चौधरी सांसद हैं, उसमें वह नहीं रह सकते.