कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भाजपा टूटने की कगार पर है। बीजेपी के कई विधायक और नेता तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इस बीच, भाजपा को आज एक और बड़ा झटका लगा, जब प्रसिद्ध बंगाली अभिनेत्री श्रावंती चटर्जी ने पार्टी से इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने पार्टी छोड़ते हुए बीजेपी पर बंगाल को लेकर गंभीर नहीं होने और जनकल्याण में कमी का आरोप लगाया है। बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद से पांच विधायकों, पूर्व मंत्रियों और सांसद बाबुल सुप्रियो समेत कई नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

विधानसभा चुनाव से पहले बंगाली एक्ट्रेस श्रावंती चटर्जी बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय और दिलीप घोष की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुई थीं। बंगाल में इससे पहले कई अभिनेता और अभिनेत्रियां भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन चुनाव के बाद उनमें से कई ने पार्टी छोड़ दी है।
"Severing all ties with the BJP..." says Bengali actor Srabanti Chatterjee who joined Bharatiya Janata Party in March this year#WestBengal
— ANI (@ANI) November 11, 2021
(file photo) pic.twitter.com/w7nr52MSC0
Severing all ties with the BJP, the party for which I fought the last state elections.Reason being their lack of initiative and sincerity to further the cause of Bengal...
— Srabanti (@srabantismile) November 11, 2021
श्रावंती चटर्जी बंगाली फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। 34 वर्षीय श्रावंती ने 1997 में माया बंधन के साथ बंगाली फिल्म की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने अब तक की सबसे प्रसिद्ध सुपरहिट फिल्मों में से एक में अभिनय किया। वह हाल ही में फिल्म लॉकडाउन में नजर आई थीं। उन्होंने अनुराग बसु की सीरीज लव स्टोरी, वक्त और लेडीज स्पेशल में काम किया है।

श्रावंती चटर्जी न केवल अपनी फिल्मों के कारण बल्कि अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में रहती हैं। अब चर्चा है कि श्रावंती अपनी तीसरी शादी को खत्म करने की तैयारी कर रही है। श्रावंती की पहली शादी राजीव कुमार विश्वास से हुई थी। शादी खत्म होने के बाद उन्होंने मॉडल कृष्णा वज्र से दूसरी शादी की थी। तलाक के बाद श्रावंती ने 2019 में रोशन सिंह से शादी की। लेकिन अब 16 सितंबर को उन्होंने रोशन सिंह से तलाक के लिए अर्जी दी है।