Goa : कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गोवा पहुचें, उन्होंने यहां मछुआरा समुदाय से बातचीत की। साथ ही उन्होंने स्थानीय जनता से भी बातचीत कर हाल-चाल जानें।
Dear fisherfolk brothers & sisters, our interaction today was a sea of emotions. Together let’s save the spirit, the environment and the culture of Goa. #GoaWithCongress pic.twitter.com/LE5klTYS2f
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 30, 2021
उन्होंने कहा, हम गोवा को प्रदूषित नहीं होने देंगे। पर्यावरण की रक्षा करेगी कांग्रेस हमने छत्तीसगढ़ में चुनाव लड़ा और किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया। यह वादा पूरा किया गया है। आप देख सकते हैं कि कांग्रेस ने पंजाब और कर्नाटक में भी अपने वादे पूरे किए हैं। हमारे चुनावी घोषणा पत्र में वायदा नहीं बल्कि गारंटी शामिल है।
Live- My interaction with Goa’s fisherfolk. Their special lives and livelihoods need special attention. https://t.co/dNhg3zWuhB
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 30, 2021
गौरतलब है कि अगले साल गोवा में भी विधानसभा चुनाव होने हैं। राहुल गांधी से पहले ममता बेनर्जी गोवा का दौरा कर चुकी है। गोवा में चुनाव के साथ ही सियासी रफ्तार तेज हो गई है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी, जिसने पहले भाजपा के साथ गठबंधन किया था, अब चुनाव के लिए ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के साथ गठबंधन कर सकती है।