स्टार क्रिकेटर हरभजन सिंह ने पीसीसी प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात के बाद कांग्रेस में शामिल होने की 'संभावना' के संकेत दिए हैं। यह कदम पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उठा है।
Picture loaded with possibilities …. With Bhajji the shining star pic.twitter.com/5TWhPzFpNl
— Navjot Singh Sidhu (@sherryontopp) December 15, 2021
सिद्धू ने क्रिकेटर के साथ एक तस्वीर ट्वीट की है जिससे चर्चा तेज हो गई है।
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में सियासी गर्मागर्मी बढ़ती जा रही है. इस बीच क्रिकेटर हरभजन सिंह के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में सिद्धू और हरभजन दोनों एक साथ खड़े हैं. सिद्धू ने ट्वीट किया, "चमकते सितारे भज्जी के साथ। यह तस्वीर कई संभावनाओं से भरी है।
सिद्धू के ट्वीट ने राज्य में चर्चा का एक नया दौर शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि हरभजन अगले कुछ दिनों में कोई ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, वह फिलहाल सिद्धू के ट्वीट पर चुप्पी साधे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि पार्टी ने पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ को प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। सूत्रों ने बताया कि सुनील जाखड़ 15 दिसंबर को चुनाव प्रचार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री और पंजाब चुनाव के भाजपा प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को कहा कि अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस और भगवा पार्टी के राज्य में अगले विधानसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाने की संभावना है।