The Best High-Fiber and Low-Carb Foods...

लो कार्ब डाइट प्लान (Low carb diet plan for Weight Loss in Hindi)..

Low Carb Foods, Fruits and Vegetables.. 

कुछ अनुसंधानों से भी यह सामने आया है कि लो कार्ब्स डाइट के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है. और वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इस तरह की डाइट ब्लड प्रेशर और बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करती है एवं अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाती है। लो कार्ब्स डाइट का सेवन किया जाए तो इससे टाइप 2 डायबिटीज का भी रिस्क कम किया जा सकता है। 

लो कार्ब्स डाइट पर फोकस करने से आप प्रतिदिन 130 ग्राम से भी कम कार्बोहाइड्रेट ग्रहण करेंगे। हालांकि कुछ लो कार्ब्स डाइट में फाइबर की मात्रा भी कम होती है लेकिन आज हम ऐसे फूड्स के बारे में बात करेंगे, जिनमें कार्ब्स तो

अलसी का सेवन करें:

अलसी में तेल की मात्रा कम होती है लेकिन यह पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अलसी ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन सोर्स है। अलसी में ओमेगा 6 फैटी एसिड भी होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट कम और फाइबर अधिक होता है।

एवोकाडो और बादाम:

एवोकाडो में मोनो रेटेड फैट की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा यह फाइबर फॉलेट, पोटेशियम और विटामिन के एवं सी का भी बेहतरीन सोर्स है। इसके सेवन से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ लिए जा सकते हैं। इसी तरह बादाम में भी हेल्दी फैट्स, कई तरह के जरूरी विटामिन और मिनरल्स होते हैं

बादाम फाइबर और प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स है। वजन कम करने के लिए यदि आप लो का डाइट का प्लान बना रहे हैं तो इन्हें अवश्य शामिल करें।

गुणकारी हैं चिया सीड्स:

छोटे से चिया सीड्स में न्यूट्रिशन की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसके अलावा इनमें फाइबर, प्रोटीन, कई तरह के विटामिंस एवं मिनरल्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। लो कार्ब्स एवं हाई फाइबर डाइट के रूप में चिया सीड्स का सेवन करना बहुत लाभकारी है।

पावरफुल है ब्लैकबेरी:

एक कप ब्लैकबेरी से आप रोजाना के लिए आवश्यक विटामिन सी की 30 फीसदी की पूर्ति कर सकते हैं। दरअसल, बेरीज एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल है। इसके नियमित सेवन से क्रोनिक इंफ्लेमेशन हार्ट डिजीज और कई तरह के कैंसर की आशंका को कम किया जा सकता है। वजन कम करने में बेरीज महत्वपूर्ण होती है।

वीट ब्रान:

वीट ब्रान में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं। आघा कप वीट ब्रान से दिनभर के लिए आवश्यक सेलेनियम की 41 फीसदी एवं मैग्नीशियम की 140 फीसदी की पूर्ति कर सकते हैं। इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे मोटापा घटेगा।

पत्ता गोभी:

गोभी में भी कार्ब्स की मात्रा कम होती है और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। हरी पत्ता गोभी की तुलना में लाल पत्ता गोभी का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। इस पत्ता गोभी का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और साथ ही इंफ्लेमेशन भी कम होगा। इसमें कार्ब्स की मात्रा कम होती है और हाई फाइबर पाया जाता है। विटामिन सी भी होता है।

ब्रोकली:

ब्रोकली में कई तरह के मिनरल्स होते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर उच्च मात्रा में होता है। इसके अलावा ब्रोकली फोलेट, पोटेशियम और विटामिन सी एवं ए का भी बेहतरीन सोर्स होता है।