दिल्ली: प्रदूषण बढ़ने के कारण दिल्ली से गुजरने वाली यमुना नदी पर सफेद और जहरीला झाग फैल गया है, जिसने नदी की सतह को लगभग ढक लिया है. यहां तक कि छठ पूजा के दौरान भी लोग इतने जहरीले पानी में खड़े होकर पूजा करने को मजबूर हैं.
Delhi: Ahead of 'Chhath Puja', boats being used to clear-off toxic foam from Yamuna river. Visuals from Kalindi Kunj.
— ANI (@ANI) November 10, 2021
Delhi govt has deployed 15 boats in the river to dissipate toxic foam. pic.twitter.com/rhcnSok4U5
सोशल मीडिया पर प्रदूषित नदी की तस्वीरें वायरल होने से दिल्ली सरकार पर बीजेपी हमलावर हो रही है.वहीं दिल्ली सरकार द्वारा प्रदूषण को दूर करने के लिए उठाए गए कदमों का भी मजाक उड़ाया जा रहा है. सरकार ने झाग हटाने के लिए जहरीले पानी पर पानी का छिड़काव शुरू कर दिया है. इसके लिए सरकार ने सभी अधिकारियों को उतार दिया है.
एक तरफ़ छठ पूजा के लिए लोग नदी में उतर रहे हैं. तो वहीं नावों में बैठे लोग झाग पर पानी छिड़क रहे हैं. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने ऐसा उपाय आजमाने को लेकर IIT डिग्री वाले सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है.