मध्यप्रदेश में योग आयोग का गठन किया जाएगा। योग की शिक्षा का कार्य अभियान के रूप में चलेगा। साथ ही योग विज्ञान से जुड़े विशेषज्ञों और अनुभवी योगाचार्यों से मार्गदर्शन प्राप्त किया जाएगा। खेल विभाग की गतिविधियों में को शामिल किया जाएगा। राष्ट्रभक्त, चरित्रवान और परोपकारी नागरिक तैयार करने में भी योग की शिक्षा का उपयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ न्यास के संस्थापक स्वामी रामदेव, उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण के साथ चर्चा के पश्चात यह जानकारी दी।
सभाकक्ष में मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय सनातन संस्कृति, भारतीय योग परम्परा, विश्व के राष्ट्रों में भिन्न-भिन्न विचारधाराओं के प्रारंभ और समाप्त होने के साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन, वर्तमान वैश्विक चुनौतियों और भारत के नेतृत्व को मिल रहे समर्थन के संबंध में विस्तार से विचार व्यक्त किए। मुख्यमंत्री चौहान ने मनुष्य द्वारा मन, शरीर, बुद्धि और आत्मा के सुख की चाह को विभिन्न दृष्टांतों के साथ प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री चौहान बाबा रामदेव की उपस्थिति में योगपीठ हरिद्वार में वैश्विक चुनौतियों का सनातन समाधान एकात्म बोध संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
योग विज्ञान का महत्व
चौहान ने योग विज्ञान के महत्व की जानकारी दी। मुख्यमंत्री चौहान ने आमंत्रित श्रोताओं को अपने संबोधन से कहा कि वे अनेक वर्ष से नियमित रूप से योग कर रहे हैं। मुख्य रूप से
प्राणायाम, भस्त्रिका अनुलोम विलोम, कपाल भाति आदि के साथ ही श्वांस लेने और छोड़ने के अभ्यास कर रहे हैं। गति साथ साँस लेने के साथ नई ऊर्जा, नई चेतना और नई शक्ति शरीर को मिलती है, साँस छोड़ने पर अनेक विकार और कुविचार बाहर निकल आते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी ने योगपीठ सभाकक्ष में मुख्यमंत्री न स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण, न्यास के पदाधिकारियों, विद्यार्थियों, उपस्थित नागरिकों, विद्वतजन और मंत्रमुग्ध कर दिया। योगपीठ के चुनौतियों का समाधान हमारी सनातन परम्परा में पहले से ही मौजूद है। मेरा-तेरा करने का भाव छोटे दिल वालों का होता है, जो विशाल हृदय वाले होते हैं, वह कहते हैं पूरी दुनिया ही मेरा परिवार है। मुख्यमंत्री चौहान दो इच्छाएँ हर व्यक्ति की होती कोई कभी मरना नहीं चाहता और दूसरा सब सुखी जीवन चाहते हैं। मनुष्य शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा का समुच्चय है। अगर मनुष्य को सुखी होना है तो इन चारों को सुखी करना होगा। आज धरती का शोषण हो रहा है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपत्नीक हरिहर आश्रम कनखल हरिद्वार में श्री पारदेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया।