यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिवाली पर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बोनस देने का ऐलान किया है. सरकार ने आदेश के साथ कहा है कि बोनस उन सभी कर्मचारियों को मिलेगा, जिन्होंने 31 मार्च, 2021 तक अपनी सेवा का एक साल पूरा कर लिया है।

इन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

ऐसे कर्मचारी जिन्होंने 31 मार्च, 2021 तक कम से कम एक साल की सेवा पूरी कर ली हो।
दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 31 मार्च तक 3 दिन या उससे अधिक की सेवा करनी होगी।
पेंशनभोगियों को भी होगा फायदा 31 मार्च 2021 के बाद सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को भी बोनस दिया जाएगा।

इन कर्मचारियों को नहीं मिलेगा लाभ

ये कर्मचारी जिनके विरुद्ध विभागीय स्तर पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है या उनके विरुद्ध न्यायालय में मामला चल रहा है।
इसके अलावा 2021-22 में किसी अनुशासनात्मक कार्रवाई या अपराध के दोषी पाए गए कर्मचारियों को भी इसका लाभ नहीं मिलेगा।

बोनस कैसे प्राप्त करें?

इस बोनस का लगभग 75 प्रतिशत ईपीएफ खाते में और 25 प्रतिशत नकद में भुगतान किया जाएगा।