अब तक तो सड़कों पर फर्राटा भरने वाली बाइक के ही चर्चे है लेकिन अब हवा में उड़ती बाइक भी नजर आ  सकती है। दरअसल फ्लाइंग बाइक हवा में उड़ते हुए नजर आ गई है। इसने अमेरिका में अपना डेब्यू किया है। यह हवा में करीब 40 मिनट रह सकती है। 

हवा में उड़ने वाली पहली बाइक एक्सट्यूरिस्मो एक होवरबाइक है। डेट्रॉइट ऑटो शो के 2022 में ये बाइक हवा में उड़ती हुए नजर आई। इसके बाद से इस बाइक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हवा में उड़ने वाली दुनिया की पहली बाइक एक्सट्यूरिस्मो को जापान की एयरविंग्स टेक्नालाजी ने डेवलप किया है। यह कंपनी एयर मोबिलिटी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र काम करती है। कंपनी ने जापान में इसे तैयार किया व उम्मीद जताई है कि 2023 तक इसे अमेरिकी बाजार में लॉन्च किया जाएगा।

अगर इस बाइक की कीमत की बात करें, तो फिलहाल ये 770,000 अमेरिकी डॉलर में बिक रही है। बाइक का फ्यूचरिस्टिक डिजाइन को पिछले दो वर्षों से डेवलप किया जा रहा है। राइडर को सुरक्षित रखने के लिए इसमें कई तरह के सेंसर लगाए गए हैं। फिलहाल ये सिंगल राइडर बाइक है। इसकी बॉडी बाइक जैसी ही है। साथ ही यह हेलीकॉप्टर की तरह की सतह से हवा में उडान भरती है। सेफ लैंडिंग के लिए स्किट लगाया गया है।

6 करोड़ की बाइक,40 मिनट हवा में

हवा में उड़ने वाली दुनिया की पहली बाइक के लिये आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑर्डर किया जा सकता है। यह फिलहाल लिमिटेड एडिशन में उपलब्ध है। ये तीन कलर रेड, ब्लू और ब्लैक में मिलेगी। इसे खरीदने के लिए आपको 6 करोड़ रुपये से अधिक खर्च करने होंगे। ये अनोखी बाइक 40 मिनट तक हवा में उड़ान भरने में सक्षम है। इसकी स्पीड 62 मील प्रति घंटे तक रफ्तार तक पहुंच सकती है। पहली बार अमेरिका में नजर आई इस बाइक को 'डार्क साइड के लिए लैंड स्पीडर' नाम दिया गया है।