भोपाल: कोहेफिजा इलाके में स्थित एहदाबाद पैलेस से इंपीरियल सेवरे होटल की ओर जाने वाले रास्ते में स्थित जंगल में आज तड़के साढ़े चार बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग करीब तीन सौ मीटर के दायरे में फैल गई और होटल की बाउंड्री तक आ पहुंची|
पुलिस कंट्रोल की सूचना पर मौके पर पहुंची नौ दमकलों में सवार कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद सुबह साढ़े सात बजे आग पर काबू पाया। आग से किसी प्रकार के जान माल का नुकसान नहीं हो सका है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आग जलती हुई बीड़ी अथवा सिगरेट फेंके जाने के कारण लगी है।
#भोपाल- #नमकीन गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण #आग, अंदर रखा सारा सामान जलकर खाक, #फायर_ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू, #बैरागढ़ चिचली स्थित है #गोदाम #Mpnews #Bhopal #Aag #Fire #Godown pic.twitter.com/MO9b7LXcsE
— News18 MadhyaPradesh (@News18MP) April 21, 2022
दमकलकर्मी आरिफ ने बताया कि तड़के 4.38 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि कोहेफिजा के जंगलों में आग लगी है। दमकलें मौके पर पहुंची तब तक आग ने बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया था।
जिसके बाद में बैरागढ़, छोला, जिंसी आदि फायर स्टेशनों से कुल नौ दमकले मौके पर पहुंची। होटल इंपीरियल सेवरे की बाउंड्री तक आग पहुंच चुकी थी। होटल के अंदर से और बाहर से दोनों और से पानी की बौछार की गई तब करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद सुबह साढ़े सात बजे आग पर काबू पाया जा सका।
आग की चपेट में आने से किसी प्रकार की जान हानि नहीं हुई है। आग की सूचना के बाद कोहेफिजा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।