मार्केट में अब एक लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन उपलब्ध है, जो आपको मात्र 699 रुपये में मिल सकता है जबकि इसकी कीमत 17 हजार से ज्यादा है। टेक्नोलॉजी की दुनिया में अब जबकि 5G हर जगह ट्रेंड कर रहा है, पुराने महंगे फोन की डिमांड कम हो गई है।

ऑनलाइन ऑफर्स में फ्लिपकार्ट की सेल में रियल मी फोन पर शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं। फोन में मिलने वाले फीचर्स शानदार हैं। अगर आप पूरा ऑफर लेते हैं तो यह फोन काफी सस्ता होगा। फेस्टिवल के बाद कंपनियां अक्सर कई ऑफर्स लेकर आती हैं ताकि सेल जारी रहे। अगर आपको फुल एक्सचेंज बोनस मिलता है तो यह फोन 699 रुपये में आपका हो सकता है। 

14 नवंबर तक चलने वाली इस शानदार सेल में आप बेहतरीन ऑफर्स और डील्स वाले स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की बाजार कीमत 17,999 रुपये है। सेल में आप इसे 4,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड का इस्तेमाल करने पर आपको 5 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा। आप एक्सचेंज ऑफर में 13,300 रुपये तक का लाभ भी उठा सकते हैं। 13,999-13,300 यानि 699 रुपये, यह फोन पुराने फोन के फुल एक्सचेंज पर आपका हो सकता है। पुराने फोन के लिए एक्सचेंज बोनस उसकी कंडीशन पर निर्भर करेगा।

5G रियलमी 9i कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इसमें पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ 3 कैमरे हैं। इसमें पोर्ट्रेट और मैक्रो कैमरों के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

5G रियलमी 9i डिस्प्ले

फोन में कंपनी 6.6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 2408×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ दे रही है। यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में मिलने वाला डिस्प्ले 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है।

5G रियलमी 9i रैम और इंटरनल स्टोरेज

रियलमी का यह फोन 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज के विकल्प में उपलब्ध है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इसमें MediaTek Dimension 810 5G चिपसेट उपलब्ध करा रही है।

5G रियलमी 9i बैटरी बैकअप

कंपनी इस फोन में 5000mAh की बैटरी दे रही है। बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे विकल्प मिलते हैं। ऑफर के साथ एक बेहद सस्ता स्मार्टफोन मिल रहा है।