भोपाल। प्रदेश के सीधी जिले में मड़वास नाम से नई तहसील बनेगी। इसके लिये वर्तमान तहसील मझौली को तोड़ा जायेगा।

मड़वास तहसील में मझौली तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल गिजावर के पटवारी हल्का क्रमांक 33, 35 से 38, 40, 42 से 45 एवं 48 तथा राजस्व निरीक्षक मंडल मड़वास के पटवारी हल्का क्रमांक 31, 32, 39, 410 46, 47 एवं 49 से 55 शामिल होंगे तथा इस प्रकार कुल 24 पटवारी हल्के जिसमें 71 ग्राम आते हैं, इस नई तहसील में रहेंगे।

जल्द यह नई तहसील मूर्त रुप ले लेगी। अभी सीधी जिले में सात तहसीले हैं तथा नई तहसील मड़वास बनने से यह संख्या बढक़र आठ हो जायेगी।