सोशल मीडिया पर सोनाली फोगाट की मौत से पहले का एक नया वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें सोनाली फोगाट को सहारा देकर ले जाया जा रहा है, सोनाली फोगाट लड़खड़ाती नज़र आ रही हैं और बाद में वो गिर भी जाती हैं। वायरल वीडियो देखकर ये साफतौर पर समझा जा सकता है कि सोनाली अपने पूरे होश में नहीं हैं। यानि कि नशे की हालत में हैं।

 

इस वायरल वीडियो पर अब कहा जा रहा है कि ये गोवा के उसी होटल के सीसीटीवी फुटेज का वीडियो है, जहां सोनाली रुकीं थी। 

वहीं गोवा पुलिस की जांच में पता चला है कि सोनाली फोगट को ड्रिंक के साथ ड्रग दिया गया था। गोवा के आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने मामले में जानकारी देते हुए कहा कि सोनाली के पोस्टमार्टम से मिली जानकारी के आधार पर हमने जांच  शुरू कर दी है।

आईजी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया कि सोनाली के भाई के ज़ोर डालने पर हत्या का मामला दर्ज कर सभी पक्षों से सूचना मिलने के बाद से पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान हमने पाया कि सोनाली को कुछ लिक्विड पीने के लिए मजबूर किया गया था। 

गोवा पुलिस के आईजी ने कहा कि सोनाली को जबरदस्ती नशीली चीज का सेवन कराया गया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। सुबह साढ़े चार बजे जब वह बेकाबू हो गई तो आरोपी उसे टॉयलेट ले गया, वहां ये लोग दो घंटों तक रहे, उन्होंने दो घंटे तक क्या किया? इस पर अभी तक आरोपी ने कोई जवाब नहीं दिया। हमने सारे सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं, इसी के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

आईजी ने आगे कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उन्हें फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर ले जाया जा रहा है। हमें लगता है कि उनकी मौत उस दवा के कारण हुई, जो उन्हें जबरदस्ती दी गई थी। उस समय पार्टी में दो और लड़कियां थीं। जिनकी पहचान कर ली गई है और उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जायेगा।