भोपाल: भारत सरकार द्वारा जारी नये नियम के तहत जीवित साइटिस प्रजातियों जिन्हें दुर्भल वन्यप्राणी भी कहा जाता है, का मप्र में पीसीसीएफ वाईल्ड लाईफ द्वारा पंजीयन, उनके जन्म-मृत्यु की जानकारी एवं उनके स्वामित्व के हस्तांतरण की जानकारी के संधारण के निरीक्षण हेतु अब 30 लाख रुपये की इनोवा क्रिस्टा आरामदायक वाहन खरीदा जायेगा। इसकी स्वीकृति वन विभाग की टाईगर फाउंडेशन सोसाइटी ने दे दी है। इस वाहन से वन विभाग के वरिष्ठ अफसर क्षेत्रीय स्तर पर निरीक्षण करेंगे।
रिसर्च-स्टडी हेतु 25 लाख व्यय होंगे:
वन विभाग के अफसरों ने रिसर्च और स्टडी के नाम से एमपी टाइगर फाउण्डेशन सोसायटी की जमा राशि से 25 लाख रुपये राज्य शासन से स्वीकृत करा लिये हैं।