भोपाल: भारत चुनाव आयोग ने वर्ष 2018 के विधानसभा आम चुनावों में शिवपुरी जिले की करैरा विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी बने अर्जुन लाल को निर्धारित समय में चुनाव व्यय का लेखा दाखिल नहीं करने पर तीन साल के लिये संसद या विधानसभा का चुनाव लडऩे से अयोग्य घोषित किया है।

इसी प्रकार, सतना जिले की मैहर विधानसभा सीट के सम्पूर्ण समाज पार्टी के प्रत्याशी शिवम पाण्डेय उर्फ शिब्बू को भी चुनाव व्यय लेखा दाखिल न करने पर तीन के लिये संसद या विधानसभा का चुनाव लडऩे के लिये अयोग्य घोषित किया गया है।