AAP Candidate 2nd List: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 9 दिसंबर को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में पार्टी ने 20 लोगों को टिकट दिया है। पड़पड़गंज से अवध ओझा को टिकट मिला है। इससे पहले, AAP ने पहली लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। 

दिल्ली में फरवरी में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं, जिससे पहले अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट सामने आई है, इसमें 20 उम्मीदवार उतारे गए हैं।

AAP की इस लिस्ट में मनीष सिसौदिया की सीट बदल दी गई है। उन्हें पटपड़गंज की बजाय जंगपुरा सीट से टिकट दिया गया है। वहीं हाल ही में आप में शामिल हुए शिक्षक अवध ओझा को पटपड़गंज सीट से टिकट दिया गया है।

उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

1. नरेला- दिनेश भारद्वाज

2. तिमारपुर- सुरेंद्र पाल सिंह बिट्टू

3. आदर्श नगर- मुकेश गोयल

4. मुंडका- जसबीर कराला

5. मंगोलपुरी- राकेश जाटव धर्मरक्षक

6. रोहिणी- प्रदीप मित्तल

7. चांदनी चौक- पुनर्दीप सिंह साहनी (सैबी)

8. पटेल नगर- प्रवेश रतन

9. मादीपुर- राखी बिडलान

10. जनकपुरी- प्रवीण कुमार

11. बिजवासन- सुरेंद्र भारद्वाज

12. पालम- जोगिंदर सोलंकी

13. जंगपुरा- मनीष सिसौदिया

14. देवली- प्रेम कुमार चौहान

15. त्रिलोकपुरी- अंजना पारचा

16. पटपड़गंज- अवध ओझा

17. कृष्णा नगर- विकास बग्गा

18. गांधी नगर- नवीन चौधरी (दीपू)

19. शाहदरा- पदमश्री जितेंदर सिंह शंटी

20. मुस्तफाबाद- आदिल अहमद खान

Image
Image

'आप' ने नवंबर में पहली सूची जारी की थी, जिसमें 11 प्रत्याशियों को मौका दिया था. इनमें से छह ऐसे नेता हैं जो हाल के समय में कांग्रेस या फिर बीजेपी छोड़कर केजरीवाल की पार्टी में शामिल हुए हैं, जबकि तीन निवर्तमान विधायकों को टिकट दिया गया, वहीं तीन ऐसे प्रत्याशी हैं जो पिछला चुनाव हार गए थे। फिर भी 'आप' ने उनपर भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया है।

अनिल झा, बीबी त्यागी, वीर सिंह धींगान, ब्रह्म सिंह तंवर, जुबैर चौधरी और सोमेश शौकीन ने हाल ही में 'आप' ज्वाइन की थी. अपने पुराने नेताओं की जगह केजरीवाल ने दूसरी पार्टी से आए नेताओं पर भरोसा जताया है।

पहली लिस्ट के 11 प्रत्याशी

1.  छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर को मिला मौका

2.  किराड़ी से अनिल झा बनाए गए प्रत्याशी

3.  विश्वास नगर से दीपक सिंघला को मिला टिकट

4.  रोहतास नगर से सरिता सिंह को दिया गया टिकट

5.  लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी हैं 'आप' प्रत्याशी

6.  बदरपुर से राम सिंह पर जताया गया है भरोसा

7.  सीलमपुर से जुबैर चौधरी को मिला टिकट

8.  सीमापुरी से वीर सिंह धींगान को मिला मौका

9.  घोंडा से गौरव शर्मा को 'आप' ने दिया टिकट

10. करावल नगर से मनोज त्यागी बनाए गए उम्मीदवार

11. मटियाला से सोमेश शौकीन पर जताया भरोसा

'आप' ने 2015 के शानदार प्रदर्शन को 2020 में भी बरकरार रखा। हालांकि, इसकी सीटें कुछ कम तो हुईं फिर भी यह प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई। 'आप' ने 2015 में 67 सीटें जीती थीं तो 2020 में 62 सीटें अपने नाम की।