दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर शुक्रवार सुबह CBI की टीम पहुंची। शुक्रवार सुबह दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास समेत देश भर में 20 अलग-अलग ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी शुरू हुई। यह छापेमारी दिल्ली की आबकारी नीति में घोटाले के आरोप से जुड़ी हैं।
CBI officials search the car of Delhi Deputy CM Manish Sisodia. CBI raids are going on for more than 8 hours at his residence in connection with the Excise policy case. pic.twitter.com/FhbrwoQtxu
— ANI (@ANI) August 19, 2022
मोदी सरकार इस मामले में पहले भी कई बार केजरीवाल सरकार को घेरने का प्रयास कर चुकी है। केंद्रीय जांच एजेंसी भी अब इस मामले में एक्शन लेती नजर आ रही है। सीबीआई के इस एक्शन पर आम आदमी पार्टी आक्रामक रुख अख़्तियार कर इसे बीजेपी की साजिश बता रही है।
सच जल्द ही आयेगा सामने- सिसोदिया
सीबीआई की इस कार्रवाई पर AAP के नेताओं ने बयान जारी कर कई सवाल खड़े किये। सबसे पहले खुद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मोर्चा संभाला, उन्होंने कहा कि हम सीबीआई का स्वागत करते हैं। जाँच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके। अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता।
बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने आगे कहा, ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें। हम दोनों के ऊपर झूँठे आरोप हैं। लेकिन जल्द ही कोर्ट में सच सामने आ जाएगा।
केजरीवाल ने संभाला मोर्चा, बीजेपी को घेरा
इसके बाद बीजेपी को घेरने के लिए ख़ुद सीएम केजरीवाल ने मोर्चा संभालते हुए कहा कि आज मनीष सिसोदिया को दुनिया का Best Education Minister घोषित किया गया है लेकिन उनके घर CBI Raid मारने पहुंच गई। CBI को ऊपर से आदेश है इन्हें तंग करो। पहले भी कई Raid कर चुके, लेकिन कुछ नहीं मिला। अभी भी कुछ नहीं मिलेगा। आगे कहा, अड़चनें तो आएंगी, लेकिन काम नहीं रुकेगा।
सीबीआई का एक्शन, लेकिन 2024 का रिएक्शन- संजय सिंह
AAP के काद्दावर नेता संजय सिंह ने तो एक दम आगे की चाल चलते हुए सीबीआई के इस एक्शन को 2024 के चुनाव का रिएक्शन तक बता दिया। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की बौखलाहट ने देश को ये संदेश दिया है कि 2024 का चुनाव AAP v/s BJP होगा। आज की घटना और मोदी जी की बौखलाहट से ये साबित हो गया है कि 2024 का चुनाव Modi v/s Kejriwal होगा।
मुद्दा शराब या भ्रष्टाचार नहीं, केजरीवाल है- राघव चड्ढा
तो वहीं पार्टी के एक और बड़े नेता राघव चड्ढा ने तो गुजरात की शराब नीति का हवाला देते हुए बीजेपी के खिलाफ ज़ोरदार मोर्चा खोलते हुए कहा कि 1. Gujarat में 10000 करोड़ का Illegal Liquor Racket 2. Drugs की सबसे बड़ी खेप गुजरात से पकड़ी गई 3. PM के उद्घाटन के 5 दिन बाद ही Bundelkhand Expressway धंस गया लेकिन CBI जांच करने नहीं गई। मुद्दा शराब या भ्रष्टाचार नहीं, मुद्दा केजरीवाल को रोकना है।
उन्होंने आगे कहा, पहले ये कहा जाता था कि "Modi v/s Who?" Punjab की जीत के बाद देश के लोग कहने लगे हैं: "Modi v/s Kejriwal"। केजरीवाल जी को मिल रहे जनसमर्थन और उनकी लोकप्रियता को देख मोदी जी घबरा गए हैं और उन्होंने CBI को हमारे नेताओं पर छोड़ दिया है।