भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। उन्होंने एक बार फिर विवादित बयान देकर सियासत गरमा दी है। कैलाश विजयवर्गीय ने इस बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की चाल को लेकर बेतुका बयान दिया है।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि "कांग्रेस के 2 जासूस बोलूं या बुढऊ बोलूं जो 75-75 साल की उम्र में घूम रहे हैं, उनकी चाल ही देख लो" "कमलनाथ जी-शिवराज जी के चलने के video देख कर स्पीड से पता लग जाएगा BJP कितनी तेज है।"
BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय के बड़बोलेपन के बाद कांग्रेस नेता नूरी खान ने उन पर पलटवार किया है। कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को पशुतुल्य बताया है। नूरी ने ट्वीट कर विजयवर्गीय को आईना देखने की सलाह दी है।
नूरी ने लिखा है, उम्र होने पर भी दोनों के चेहरे पर ग़ज़ब की रौनक़ है लेकिन @KailashOnline जी आप जो ख़ुद को जवान समझ रहे हो कभी आईना गौर से देखना आपका चेहरा पशुतुल्य हो गया है और मुझे ये भी बताने की ज़रूरत नहीं है की मैंने आपकी तुलना कौन से पशु से की है तस्वीर में साफ़ दिख रहा ज़रा फ़ेस योगा करिए आराम मिलेगा!