बिहार की राजधानी पटना में एक बड़ा हादसा हो गया। शनिवार की दोपहर को गंगा नदी में एक नाव में सिलेंडर फटने से 4 लोगों की मौत हो गई। इस भीषण हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। नाव पर करीब 20 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई है और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
पटना में गंगा नदी में खाना खाना बनाने के दौरान नाव में ब्लास्ट, 4 की मौत#patna #biharnews #viral #GANGA pic.twitter.com/e8JLdFGaul
— nishant bharti (@nishantbharti2) August 6, 2022
बताया जा रहा है कि यहां पर अवैध रूप से रेत को नावों से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। इस बीच, जब रेत के परिवहन में शामिल लोगों के लिए नाव में ही दोपहर का भोजन तैयार किया जा रहा था, अचानक गैस रिसाव के कारण एक सिलेंडर फटने से नाव नदी के बीचों-बीच आग की लपटों से घिर गई, जिससे नाव में सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मनेर थाने के मुखिया ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि इस घटना में कई और नाविक भी घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू टीम ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल, घायलों की आधिकारिक संख्या के बारे में कोई सूचना जारी नहीं की गई है।