भोपाल, कोलार क्षेत्र के एक निजी स्कूल पर 150 से अधिक बच्चों को जबरन फेल करने के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले में भोपाल जिले के जिला शिक्षा अधिकारी नितिन सक्सेना ने उच्च स्तरीय जांच कराने की बात कही है। इन बच्चों के अभिभावकों ने दावा किया है कि भेदभाव के चलते बच्चों को एक एक विषय में फेल कर दिया है और इसकी जानकारी भी देरी से दी गई है ताकि विरोध न हो। अभिभावकों ने शासन से बच्चे के साथ किए गए भेदभाव के दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने और बच्चों को पास करने की बात कही है। इन अभिभावकों ने स्कूल पहुंच कर विरोध दर्ज कराया है।
इस स्कूल का नाम विंध्याचल बताया जा रहा है। यह सीबीएसई स्कूल है। फेल बच्चो के अभिभावक बुधवार स्कूल पहुंचे थे। जिन्होंने ने कक्षा दसवी के 77 और बारहवी के 65 विद्यार्थी फेल करने के आरोप लगाएं हैं। इन्हें विज्ञान और अंग्रेजी विषय में फेल किया है। परिणाम आने के बाद से इन विद्यार्थियों की हालत खराब हैं।
अभिभावकों की चेतावानी
अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि उनके बच्चों के साथ प्रशासन ने न्याय नहीं करवाया तो वे स्कूल के सामने लगातार विरोध प्रदर्शन करेंगे। परिवार के साथ भूख हड़ताल भी करेंगे। यह भी हो सकती है वजह अभिभावकों का कहना है कि कोलार में 20 से अधिक स्कूल है किसी भी स्कूल के विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र दूसरे स्कूलों में नहीं बनाए गए थे केवल विध्याचल स्कूल के विद्यार्थियों के लिए दूसरे स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए थे।