देशभर में आज IT विभाग ने सख्ती बरतते हुए एक साथ 50 से भी ज़्यादा ठिकानों पर रेड डाली। ज़्यादातर रेड की जद में आने वाले कारोबारी हैं, जिन पर पॉलिटिकल फंडिंग को लेकर ये सख्त एक्शन लिया गया है।

IT  डिपार्टमेंट की टीमें उत्तराखंड और राजस्थान राज्यों में पहुंचीं हैं। यही नहीं दिल्ली के कई कारोबारी भी टैक्स चोरी के मामले में इनकम टैक्स के निशाने पर हैं। जयपुर में भी कई कारोबारियों के ठिकानों पर रेड हुई है। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव और मिड डे मील कारोबारी समूह पर भी IT का छापा पड़ा है। मंत्री राजेंद्र यादव की जयपुर जिले के कोटपुटली में पोषाहार बनाने की फैक्ट्री है। राजस्थान में मिड डे मील में कमाई करने वालों पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है।। कुल 53 जगहों पर अब तक आईटी की टीमें पहुंचीं हैं।

IT की इस रेड में करीब 300 से अधिक पुलिसकर्मी भी IT की टीम के साथ हैं। वहीं तकरीवन 100 वाहनों का भी IT रेड में इस्तेमाल किया जा रहा है। सुरक्षा के मद्देनज़र IT अधिकारियों ने CRPF के जवानों को भी अपने साथ  साथ लिया है।  राजस्थान के साथ-साथ दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तराखंड में भी छापेमारी की जा रही है।

बेंगलुरु में भी IT की रेड की ख़बरें हैं। बताया जा रहा है कि यहां के मनिपाल ग्रुप पर IT का छापा पड़ा है। वहीं बेंगलुरु में 20 से ज़्यादा जगहों पर IT डिपार्टमेंट का तलाशी अभियान जारी है।

जिनके यहां भी रेड डाली जा रही है, उन सभी पर टैक्स चोरी का आरोप लगाया गया है। मिड डे मिल घोटाला मामले में मुंबई में भी इनकम टैक्स का छापा मारा गया है। यहां भी IT की टीमें 4-5 जगहों पर छापेमारी कर रही हैं।

IT सूत्रों ने बताया कि छापेमारी तब की जाती है जब IT विभाग को उस लोकेशन के बारे में कुछ स्पेसिफिक जानकारी मिलती है। IT विभाग छापेमारी की लोकेशन को भी पहले से डिस्क्लोज़ नहीं करता है।