शिवपुरी. शिवपुरी के अपर कलेक्टर यानि ADM उमेश शुक्ला को उनका वक्तव्य भारी पड गया है. उनका एक VIDEO सामने आया है जिसमें वे देश के लोकतंत्र पर सवाल उठाते दिख रहे हैं। वीडियो में अपर कलेक्टर कह रहे हैं- आज तक वोट डालकर क्या किया? आपने कितने भ्रष्ट नेता पैदा किए? मैं तो वोट डालना और लोकतंत्र को देश की सबसे बड़ी गलती मानता हूं। एडीएम के इस वक्तव्य पर राज्य सरकार सख्त हो गई है. प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस पर एक्शन लिया है.

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस संबंध में बयान जारी किया. उन्होंने कहा कि एडीएम शुक्ला के वक्तव्य को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्हें आज शिवपुरी से हटाया जा रहा है।

यह है मामला
शिवपुरी में वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने के लिए कुछ लोग अपर कलेक्टर उमेश कुमार शुक्ला के पास पहुंचे थे। उनसे कहा कि वोटर लिस्ट में नाम बढ़ जाता तो अच्छा होता। इस बात पर अपर कलेक्टर शुक्ला शुरु हो गई और कहने लगे- आज तक आपने वोट डालकर क्या किया? कितने भ्रष्ट नेता पैदा किए? मैं तो वोट डालना और लोकतंत्र को देश की सबसे बड़ी गलती मानता हूं। अपर कलेक्टर शुक्ला का यह VIDEO वायरल हो गया.