भोपाल: राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अपनी विभिन्न गतिविधियों के लिये वार्षिक कैलेण्डर जारी किया जाता है। अब इसी कैलेण्डर के अनुसार ही दिव्यांगता के क्षेत्र में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थाओं में दिव्यांगजनों के शिक्षण, प्रशिक्षण, रोजगार, पुनर्वास एवं समग्र विकास हेतु विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों का संचालन शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के माध्यम से किया जायेगा। 

सामाजिक न्याय विभाग के प्रमुख सचिव सचिन सिन्हा ने इस विभागीय निर्णय से अपने सभी  संयुक्त/उप संचालकों को एक पत्र भेजकर अवगत कराया है और कहा है कि जिला शिक्षा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर यह कार्यवाही सम्पन्न की जाये।