चित्र भारती फ़िल्म फेस्टिवल 2022 के लिए अभिनेता अक्षय कुमार भोपाल पहुंचे। भारतीय चित्र साधना के महासचिव अतुल गंगवार ने उनका राजा भोज विमानतल पर स्वागत किया। चित्र भारती लघु फिल्म उत्सव- 2022 के उद्घाटन समारोह में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार व फ़िल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री उपस्थित रहें। भारतीय चित्र साधना के उद्घाटन समारोह में दीप प्रज्वलित किया गया। साथ ही अतिथि के रूप में मंत्री ऊषा ठाकुर, विवेक अग्निहोत्री, अक्षय कुमार, दिलीप सूर्यवंशी, बीके कुठियाला, केजी सुरेश सहित आदि उपस्थित थे। 

 

चित्र भारती लघु फिल्म उत्सव 2022 के उद्घाटन सत्र में फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार का शॉल व रानी कमलापति का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। अक्षय कुमार ने कहा, इस देश में 70 साल लगे एक प्रधानमंत्री को आने में जो यह समझा सका कि घर में शौचालय होना जरूरी है।  जानिए क्या कुछ कहा अक्षय कुमार ने..!

उद्घाटन सत्र में फ़िल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि, अगर आप चाहते हैं भारत मानवता के नाम पर पूरे विश्व को लीड करें तो सच्चे कॉमन मैन को भारत की फिल्मों में, भारत की कहानियों में लाना अत्यंत आवश्यक है।