Actress Gautami Tadimalla resigns from BJP: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु में बीजेपी को बड़ा लगा हैं. तमिल एक्ट्रेस गौतमी तडिमल्ला ने 25 साल तक बीजेपी की सदस्य रहने के बाद आज सोमवार यानी 23 अक्टूबर को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उनकी तरफ से एक पत्र भी  जारी किया गया है, जिसमें उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह भी बताई.

एक्ट्रेस गौतमी ने बीजेपी से दिया इस्तीफ़ा-

एक्ट्रेस गौतमी ने सोशल मीडिया पर पत्र शेयर भी किया. जिसमें उन्होंने लिखा, आज मैं अपने जीवन में एक बेहद ही अकल्पनीय संकट के दौर में खड़ी हो चुकी हैं. मुझे पार्टी नेताओं की तरफ से कोई सपोर्ट नहीं मिला है. मुझे पता चला है कि ऐसे व्यक्ति की मदद और सपोर्ट कर रहे हैं, जिसने न सिर्फ मेरे साथ विश्वासघात किया, बल्कि मेरे जीवन भर की कमाई को भी खत्म कर गया.

दरअसल, गौतमी का इशारा सी. अलगप्पन की तरफ था, जो एक वक्त उनका साथी हुआ करता था. एक्ट्रेस गौतमी ने अलगप्पन को लेकर कहा, उन्होंने उनके पैसे, प्रॉपर्टी और डॉक्यूमेंट्स के साथ ठगी की है. उन्होंने आगे कहा, उन्हें तमिलनाडु सरकार और न्याय विभाग पर भरोसा है. वह अपने और अपने बच्चे के भविष्य के लिए न्याय की लड़ाई लड़ रही हैं.

बता दें कि सितंबर में गौतमी ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी कि वेलाचेरी में रहने वाले उनके परिचित सी. अलगप्पन और उनकी पत्नी नाचल ने उनकी 25 करोड़ रुपये और प्रॉपर्टी का गलत इस्तेमाल किया.

वहीं, एक्ट्रेस गौतमी ने आगे बताया कि तमिलनाडु में 2021 विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने उन्हें राजापलायम सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था. पार्टी की तरफ से इस बात का आश्वासन भी मिला था कि सीट उनको ही दी जाएगी. लेकिन, आखिरी पलों में सीट नहीं दी गई.

इसको लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि इन सब घटनाओं के बाद भी वह पार्टी की वफादार बनी रहीं. लेकिन, जब उन्हें पार्टी की ओर से समर्थन नहीं मिला, तो वह टूट गईं. जिसके कारण उन्होंने से इस्तीफ़ा दे दिया.