बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर यूं तो अपने बेवाक बयानों और बिंदास अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं। अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस और उनके पति फहाद एहमद की तस्वीरें मौलाना सज्जाद अहमद के साथ पोस्ट किए जाने को लेकर बवाल मच गया है। 

इन फोटोज़ को खुद फहाद अहमद ने अपने X पर पोस्ट किया है। फोटो में स्वरा का अंदाज़ और लिबास बदला-बदला सा नज़र आ रहा है। साथ ही फोटो में मौलाना सज्जाद नोमानी की मौजूदगी ने स्वरा को ट्रोलर्स के निशाने पर ला दिया।

जब से स्वरा भास्कर की मौलाना सज्जाद नोमानी के साथ तस्वीरें वायरल हुई हैं, तब से एक अलग ही बहस छिड़ गई है। लोग उन्हें इस बात पर निशाना बना रहे हैं, कि वह लड़कियों की शिक्षा के खिलाफ़ बोलने वालों के साथ कैसे खड़ी होती हैं, वह भी सम्मान के साथ। मौलाना पहले भी 'लड़कियों के लिए असुरक्षित शिक्षा' जैसे विवादों को लेकर निशाने पर आ चुके हैं।

एक ट्वीट में लिखा है- मैं फैसले का सम्मान करता हूं। वह अपने कपड़े, जीवनसाथी, राजनीति और धर्म तय करती है। लेकिन मैं उसके पाखंड का पर्दाफाश करूंगा।'

एक यूजर ने लिखा है, 🤯 उन्हें पहचान पाना मुश्किल है! उनके लुक में बड़ा बदलाव आया है। शायद वह किसी आने वाली फिल्म में नए रोल की तैयारी कर रही हैं।🤔 

एक और यूजर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है , कोई तो बताओ कहीं ये स्वरा भास्कर तो नहीं??🤔

स्वरा अपने पति फहाद अहमद के साथ शनिवार को नोमानी से मिलने उनके ऑफिस गईं। बाद में, राजनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरें साझा कीं और इसे कैप्शन दिया, 'जनाब हजरत मौलाना सज्जाद नोमानी साहब की सेवा में शामिल हुए और उन्होंने हमें कई आशीर्वाद दिए।' वायरल तस्वीरों में स्वरा पीच कलर के सलवार सूट में नजर आ रही हैं और उन्होंने सिर पर दुपट्टा ले रखा है। वहीं फहाद सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आए। 

नेटिज़न्स ने अभिनेत्री को ट्रोल किया और उन पर 'दोहरे मानदंड' रखने का आरोप लगाया। महिलाओं के अधिकारों के लिए उनकी नारीवादी वकालत की भी जमकर आलोचना की गई।