टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क सूची में नंबर एक पर बने हुए हैं..!
फोर्ब्स की दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी को पांचवें स्थान पर रखा गया है। अदानी की कुल संपत्ति 123.1 अरब डॉलर आंकी गई है। उन्होंने बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफेट को पीछे छोड़ा। बफेट अब 121.7 अरब डॉलर की अनुमानित संपत्ति के साथ छठे स्थान पर हैं।
शीर्ष 10 में दो भारतीय
फोर्ब्स की दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आठवें स्थान पर हैं। दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों में से दो भारतीय हैं। अंबानी की कुल संपत्ति 103.70 अरब डॉलर आंकी गई है।
शीर्ष पर एलोन मस्क
टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क इस सूची में सबसे ऊपर हैं। इनकी कुल नेटवर्थ 269.70 अरब डॉलर आंकी गई है। जेफ बेजोस 170.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर हैं। फ्रांस के बर्नार्ड अर्नोल्ड और उनके परिवार की कुल संपत्ति 166.8 अरब डॉलर आंकी गई है और वे इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
चौथे नंबर पर बिल गेट्स
फोर्ब्स के अनुसार बिल गेट्स दुनिया के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी कुल संपत्ति 130.2 बिलियन डॉलर आंकी गई है। लैरी एलिसन इस सूची में सातवें स्थान पर हैं। इनकी कुल नेटवर्थ 107.6 अरब डॉलर आंकी गई है।
लैरी पेज की कुल संपत्ति 102.4
बिलियन आंकी गई है और वह इस सूची में नौवें स्थान पर है। सर्गेई ब्रिन 98.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 10वें स्थान पर हैं।