भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के राजधानी भोपाल में दो सरकारी निवास हैं। पहला श्यामला हिल्स में स्थित है तथा दूसरा चौहत्तर बंगला में है। चौहत्तर बंगला में बी-9 सरकारी आवास को जिला कलेक्टर द्वारा 17 जून 2022 को दिये गये आदेश पर तोड़ा गया है तथा इसे समीप के बी-8 सरकारी आवास से जोड़ दिया गया है और इसमें सीएम के निवास कार्यालय हेतु नवीन भवन का निर्माण 1 करोड़ 94 लाख 80 हजार रुपये की लागत से किया जा रहा है।
यह जानकारी गत दिवस राज्य विधानसभा में लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा के सवाल के लिखित जवाब में दी है।