एशिया कप के सुपर-4 मुकाबले के बाद अफगानिस्तान-पाकिस्तान समर्थकों के बीच स्टेडियम में ही भिड़ंत हो गई। दोनों टीमों के समर्थकों ने एक-दूसरे पर जमकर कुर्सियां फेंकी। दर्शक दीर्घा में हुए बवाल का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। 

बताया जा रहा है कि मैच हारने के बाद अफगानी समर्थकों ने आपा खो दिया और स्टेडियम में पाकिस्तानी समर्थकों से भिड़ गए। वीडियो में अफगानी टीम  समर्थकों का उत्पात साफ़ दिखाई दे रहा है। 

इससे पहले मैदान में भी दोनों टीमों खिलाड़ी एक दूसरे से उलझ गए थे। यह वाकया मैच खत्म होने से ठीक पहले 19वे ओवर हुआ था। हुआ यह था कि फरीद की चौथी गेंद पर आसिफ ने छक्का जड़ दिया था लेकिन अगली ही गेंद पर फरीद ने आसिफ को कैच आउट कराया दिया।

इस दौरान नॉन स्ट्राइकर एंड पर जा रहे आसिफ और फॉलो थ्रू में जा रहे फरीद टकरा गए और दोनों एक-दूसरे को कुछ कहते नज़र आये। जिस पर विवाद हो गया और आसिफ ने फरीद को मारने के लिए बल्ला तक उठा लिया। बीचबचाव के बाद मामला शांत हुआ। 

वहीं पकिस्तान के नसीम शाह ने दो गेंदों पर  दो छक्के लगा अफगानिस्तान के हाथ आया मैच निकाल लिया। आखिरी ओवर तक पाकिस्तान का आखिरी विकेट क्रीज पर मौजूद था और नसीम शाह स्ट्राइक पर थे। पाक को जीत के लिए 6 गेंदों पर 12 रन चाहिए था। फजल्लाह फारुकी ने लगातार 2 गेंदें फुलटॉस फेंकी और नसीम ने दोनों गेंदों पर छक्का लगाकर पाकिस्तान को जीत दिला दी।