पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनाव परिणाम के बाद इस्तीफा दे दिया। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, 'हमें नया जनादेश मिला है, इस अवधि का काम पूरा हो गया है। मैंने अपने सहित पूरे मंत्रिमंडल का इस्तीफा माननीय राज्यपाल को सौंप दिया है। राज्यपाल ने कहा है कि नई सरकार बनने तक आप काम करेंगे।
Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami and the state cabinet tendered their resignation to Governor Gurmit Singh.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 11, 2022
CM Dhami says, "Since we've received a new mandate & this tenure is complete we gave resignation to Governor. He told me to continue until the new govt is sworn in." pic.twitter.com/o2kEp01EEn
कोई कमी रही होगी इसलिए चुनाव हार गए :
यूपी विधानसभा चुनाव में पिता स्वामी प्रसाद मौर्य की हार पर उनकी बेटी और भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य ने लखनऊ में कहा, ''हार और जीत जनता पर निर्भर करती है। कहीं न कहीं कोई कमी रहीं होगीं, सायद इसलिए यह परिणाम आया है। लेकिन साथ ही जनता का फैसला सभी को मानना चाहिए।
Whoever has people's mandate is the king... Possible that my father, other leaders didn't live up to people's expectations...I never for campaigned for my father, show me proof if I did: BJP's Sanghamitra Maurya on her father and SP leader Swami Prasad Maurya losing UP elections pic.twitter.com/6SrOECXNTb
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 11, 2022
भगवंत मान लेंगे 16 मार्च को शपथ :
चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। वहीं आम आदमी पार्टी के करीबी सूत्रों का कहना है कि मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इसीलिए आज उन्होंने दिल्ली जाकर सीएम केजरीवाल से मुलाकात की है।
AAP's Punjab CM candidate Bhagwant Mann to take oath on March 16. He has invited Delhi CM Arvind Kejriwal for the swearing-in ceremony.
— ANI (@ANI) March 11, 2022
He will hold a roadshow in Amritsar on March 13 along with Delhi CM and party's national convener Arvind Kejriwal
(File pic) pic.twitter.com/EmPcEPvq0J
मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है: सीएम चन्नी
चंडीगढ़ में पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, 'मैंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने मुझे और कैबिनेट को नई सरकार के शपथ लेने तक रहने के लिए कहा है। मैं लोगों के आदेश को स्वीकार करता हूं।