एक नए तरह का कोरोना एक्सई वैरिएंट मुंबई के बाद अब गुजरात में भी दस्तक दे चुका है। गुजरात में आज इस वैरिएंट के पहले मामले की पुष्टि हुई है। इससे पहले मुंबई में भी ऐसा ही मामला देखने को मिला था। वायरस अत्यधिक संक्रामक माना जाता है, इसलिए सरकार एहतियाती कदम उठा रही है।

गुजरात में पुष्टि किए गए मामले में बताया गया कि 13 मार्च को वह शख्स कोविड पॉजिटिव पाया गया था। लेकिन एक हफ्ते बाद वह ठीक हो गया। लेकिन जब सैंपल निकला तो वह व्यक्ति एक्सई टाइप से संक्रमित पाया गया। अब चिंता की बात यह है कि इस नए प्रकार के कोरोना को सबसे संक्रामक बताया जा रहा है। XE प्रकार BA.2 प्रकार की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक संक्रामक है।

प्रारंभिक जाचं से पता चलता है कि एक्सई वैरिएंट ओमिक्रोन का एक उपप्रकार है। जबकि ओमिक्रोन को अभी तक अधिक खतरनाक नहीं बताया गया है, लेकिन जानकारों के अनुसार, एक्सई वैरिएंट तेजी से फैल सकता है। अब तक रिपोर्ट किए गए दो एक्सई मामलों में कोई गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे हैं। इसलिए सरकार नहीं घबराने की अपील कर रही है।

जॉन्स हॉपकिन्स में गुप्ता-क्लिंस्की इंडिया इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित एक पैनल चर्चा में, वायरोलॉजिस्ट गगनदीप कांग ने कहा, लोग अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा कर रहे हैं इसीलिए नए वैरिएंट मिल रहें हैं। जहां तक ​​हम XE टाइप के बारे में जानते हैं, चिंता की कोई बात नहीं है। हम BA.2 को लेकर चिंतित थे, लेकिन BA.1 भी ज्यादा गंभीर नहीं था। XE वैरिएंट भी BA.1 या BA.2 का ही प्रकार है इसलिए यह अधिक गंभीर नहीं है।

कुछ जानकारों के मुताबिक नया वैरिएंट देश में नई लहर भी पैदा कर सकता हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि वह ज्यादा खतरनाक नहीं होगी और स्थिति नियंत्रण से बाहर नहीं जाएगी। देश में कोरोना की तीसरी लहर के बावजूद भी स्थिति नियंत्रण में रही।