इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में ऋषभ पंत के बाद रविंद्र जडेजा ने भी शानदार शतक लगा टीम इंडिया को संकट से निकाल मज़बूत स्थिति में पहुंचा दिया है। पंत और जडेजा के शतकों से टीम इंडिया ने पहली पारी में 416 रन बनाए हैं। इससे पहले कभी भी भारतीय टीम बर्मिंघम के मैदान पर 400 रन नहीं बना पाई है। जडेजा के साथ कप्तान जसप्रीत बुमराह ने भी 31 रनों की उपयोगी पारी खेली।
The reaction. The reason. 🔥🇮🇳#TeamIndia | #ENGvIND | 📸: @ESPNcricinfo pic.twitter.com/nCPOKRTA4M
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) July 2, 2022
टेस्ट के दूसरे दिन जडेजा ने अपनी नाबाद पारी को आगे बढ़ाते हुए शानदार शतक जड़ दिया। जडेजा ने 183 गेंद में अपना शतक पूरा किया। जडेजा के टेस्ट करियर का यह तीसरा शतक है। विदेशी धरती पर जडेजा का यह पहला शतक है। इससे पहले जडेजा के दोनों शतक भारतीय मैदानों पर ही आये थे।
Innings Break!
— BCCI (@BCCI) July 2, 2022
Centuries from @RishabhPant17 (146) & @imjadeja (104) and an entertaining 31* from @Jaspritbumrah93 as #TeamIndia post 416 in the first innings.
Scorecard - https://t.co/xOyMtKJzWm #ENGvIND pic.twitter.com/M9RtB5Hu02
एक समय टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 98 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से पंत और जडेजा ने छठे विकेट लिए 222 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन ने 5 विकेट झटके।
CENTURY for @imjadeja 👏👏
— BCCI (@BCCI) July 2, 2022
This is his third 💯 in Test cricket 👌👌
LIVE - https://t.co/LL20D1K7si #ENGvIND pic.twitter.com/10LrrWiuVB
इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही थी। पहले सत्र में ही भारत के दोनों ओपनर आउट हो गए थे। हनुमा विहारी, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने भी भारतीय प्रशंसकों को निराश किया था।