PNG-CNG की कीमतों में बढ़ोतरी: उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनाव नतीजों के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम, LPG के दाम बढ़ गए हैं। साथ ही अब CNG -PNG के लिए लोगों की जेब पर असर पड़ेगा। एएनआई के मुताबिक, दिल्ली में आज से CNG की कीमतों में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने की है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में एक बार में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

साथ ही डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम में भी इजाफा किया गया है। इस बीच PNG की नई दरें आज से लागू हो गई हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम भी फिर से बढ़ने लगे हैं। ऐसे में आम आदमी के लिए यह एक बड़ा झटका है। खाना पकाने के लिए जरूरी एलपीजी सिलेंडर ही नहीं बल्कि पाइप से आने वाला एलपीजी भी महंगा हो गया है। वहीं, CNG के दाम में आज से 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये की तेजी आई है। दिल्ली में CNG की नई कीमत आज से 59.01 रुपये प्रति किलो हो गई है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा-गाजियाबाद में CNG की कीमत 61.58 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, जबकि गुरुग्राम में CNG की नई कीमत 67.37 रुपये प्रति किलो ग्राम हो गई है।

दिल्ली सहित अन्य शहरों में नवीनतम सीएनजी की कीमतें -

  • दिल्ली- 59.01 प्रति प्रति किलो
  • नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद - 61.58 रुपये प्रति किलो
  • मुजफ्फरनगर, मेरठ, शामली - 66.26 रुपये प्रति किलो
  • गुरुग्राम - 67.37 रुपये प्रति किलो
  • रेवाड़ी - 69.48 रुपये प्रति किलो
  • करनाल, कैथल - 67.68 रुपये प्रति किलो
  • कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर - 70.82 रुपये प्रति किलो
  • अजमेर, पाली और राजसमंद - 69.31 रुपये प्रति किलो

PNG की कीमतों में बढ़ोतरी -

उपभोक्ताओं को भेजे गए संदेश में कहा गया है कि इनपुट गैस की कीमतों में वृद्धि को आंशिक रूप से कवर करने के लिए घरेलू PNG की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। 1.00 प्रति एससीएम 24 मार्च से बढ़ा दिया गया है। दिल्ली में लागू मूल्य 36.61/एससीएम (वैट सहित) होगा। बढ़ोतरी से पहले दिल्ली में PNG की घरेलू कीमत 35.61 रुपये प्रति एससीएम थी। PNG दरों में आखिरी बढ़ोतरी इस साल जनवरी में की गई थी। उसके बाद इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने पीएनजी की कीमत में 50 पैसे की बढ़ोतरी की थी।

पेट्रोल और डीजल की कीमतें -

137 दिन बाद मंगलवार यानी 22 मार्च को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई। उसके बाद बुधवार को भी रेट में बढ़ोतरी की गई। हालांकि आज पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।