रोहित शर्मा को हाल ही में भारत के जिम्बाब्वे दौरे पर आराम दिया गया था। वह टीम के साथ इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे पर साथ गए थे। हालांकि यहां पर वह बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एशिया कप रोहित बल्लेबाजी में धमाल मचाते हुए टीम इंडिया को खिताब जीताने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। नई दिल्ली- भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा टी20 एशिया कप के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं।

यूएई पहुंचने के बाद से ही रोहित नेट्स में प्रैक्टिस जारी कर दिया लेकिन मौका मिलते ही वह मस्ती करने भी नहीं चूकते हैं। टीम इंडिया को अपना पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान के साथ दुबई में खेलना है। दुबई में ही आईसीसी के क्रिकेट एकेडमी में टीम इंडिया के खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं। प्रैक्टिस के बाद कप्तान रोहित शर्मा एक खास किस्म की साइकिल चलाते हुए नजर आए। बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर रोहित शर्मा का यह वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह खूब मस्ती करते हुए दिखते हैं।

रोहित इस वीडियो में मैदान के बाहर साइकिल चलाने के अलावा भीतर भी चक्कर लगाते दिखे। यह पहली बार नहीं है जब रोहित टीम पर इस तरह से मस्ती करते हुए दिखे हैं। इससे पहले भी वह कई मौकों पर टीम के साथी खिलाड़ियों के हंसी मजाक करते हुए नजर आ चुके हैं। कप्तान रोहित शर्मा को हाल ही में भारत के जिम्बाब्वे दौरे पर आराम दिया गया था।

वह टीम के साथ झलैंड और वेस्टइंडीज दौरे पर साथ गए थे। हालांकि यहां पर वह बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि एशिया कप रोहित बल्लेबाजी में धमाल मचाते हए टीम इंडिया को खिताब जीताने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।